The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

पुराने बिलों को पास करवाने मांगा 50 हजार रिश्वत,तीन गिरफ्तार

Spread the love

एमपी।पुराने बिलों को पास करवाने के नाम पर 50 हजार रुपये के घूस लेते हुए तीन कर्मचारियों को लोकायुक्त की टीम ने गिरफ्तार किया है।
दरअसल ब्योहारी निवासी ठेकेदार भूपेंद्र श्रीवास्तव के साल 2017 से नगर परिषद ब्यौहारी में विभिन्न निर्माण कार्य के लाखों रुपए के बिल बकाया थे।इन बकाया बिलों के भुगतान के एवज में नगर परिषद के बाबू दीपक चतुर्वेदी, सहायक राजस्व निरीक्षक व प्रभारी स्टोर कीपर हरीश नामदेव के अलावा वाहन चालक इदरीस ने भूपेंद्र श्रीवास्तव से 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी,इसकी शिकायत पर शहडोल जिले के ब्यौहारी में रीवा की लोकायुक्त टीम ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ रेड की कार्रवाई कर नगर परिषद के तीन कर्मचारी दीपक चतुर्वेदी,हरीश नामदेव और इदरीस को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor