The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

CrimeMadhya Pradesh

रोटावेटर में फंसने से किसान के बेटे की मौत

Spread the love

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर किसान के बेटे की रोटावेटर में फंसकर मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला नरसिंहपुर के गोटेगांव थाने की है। झांसीघाट गांव में किसान राजकुमनार श्रीपाल का बेटा रोहित 18 खेत में काम कर रहा था। इस दौरान वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजन खेत की तरफ दौड़े और उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। डॉक्टर इंदर सिंह ने बताया कि मृतक रोहित पिता राजकुमार श्रीपाल खेत में टैक्टर से रोटरी का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक यह घटना घट गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor