The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अवैध रेत उत्खनन पर कलेक्टर रानू साहू ने कहा सीधे मुझे दे जानकारी, आधे घंटे के अंदर होगी कार्यवाही

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। जिले में लगातार अवैध रेत उत्खनन बढ़ता ही चला जा रहा है रेत माफिया अपनी ऊंची पहुंच बता कर जिले में बेधड़क नाबालिक ड्राइवर के साथ रेत के अवैध काम को अंजाम दे रहे हैं। लगातार मीडिया की टीम द्वारा इन माफियाओं की हरकतों पर नजर रखी जा रही है एवम जिसकी जानकारी मीडिया द्वारा खनिज विभाग के अधिकारी को दी गई। खनिज अधिकारी एसएस नाग का कहना है कि हम एक टीम बना रहे हैं जो इन माफियाओं पर कारवाही की जाएगी किंतु ज्ञात है की लगातार खबर प्रकाशन होने के बाद एक या दो ट्रैक्टरों पर कार्यवाही कर खानापूर्ति की जाती है और दूसरे दिन वही रेत माफिया प्रशासन को ठेंगा दिखाकर बेधड़क गाड़ियां दौड़ाते हैं।

इसकी जानकारी पत्रकारों ने कोरबा कलेक्टर रानू साहू को दी जानकारी प्राप्त के बाद कोरबा कलेक्टर का कहना है कि आधे घंटे के अंदर कार्रवाई की जाएगी आप मुझे व्हाट्सएप पर इसकी जानकारी दे हम तुरंत इस पर कार्रवाई करेंगे..अब देखने वाली बात यह है कि कोरबा कलेक्टर रानू साहू के इस बयान से प्रशासन कितना सख्त होता है और इन पर क्या कारवाही की जाती है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *