The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जनपद सीईओ कटघोरा खोटेल घिरे विवादों में,नाराज़ 53 पंचायत सचिव ने शुरू किया कामबंद हड़ताल, पंचायतों का काम रहेगा प्रभावित

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। जनपद पंचायत कटघोरा में पांचवी बार पदस्थ किए मुख्य कार्यपालन अधिकारी एच एन खोटेल को हटाने की मांग पर कोई कार्यवाही नहीं करने से नाराज़ जनपद के 53 पंचायतों के सभी सचिवों ने आज 11 नवम्बर से बेमुद्दत कामबंद हड़ताल शुरू कर दिया है।जनपद के समक्ष सुबह से सचिव हड़ताल पर हैं। इन्हें जनपद क्षेत्र के सरपंचों और जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष से लेकर जनपद सदस्यों का भी समर्थन मिला है। वे भी इनके साथ प्रदर्शन स्थल पर शामिल हो रहे हैं। जनपद कटघोरा सचिव संघ ने सीईओ पर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर एच. एन. खोटेल 5 वी बार और लंबे समय तक पदस्थ हैं। इतनी लंबी अवधि तक एक ही स्थान पर पदस्थ होने के कारण अब इनके कार्य शैली एंव व्यवहार, निर्वहन में बदलाव आ गया है और सचिवों के विरूद्ध अप शब्द का प्रयोग कर प्रताड़ित करते है। एंव दबावपूर्वक कार्य कराते है जिससे हम सचिवों में मानसिक दबाव बना रहता है।लापरवाही के कारण इस बार दिपावली जैसे मुख्य त्यौहार में सचिवों को वेतन प्राप्त नही हुआ। इन सब बातों से सचिवों में भारी आक्रोश व्याप्त है।हड़ताल अवधि में सचिव, जनपद व ग्रुप में नहीं रहेंगे तथा ग्राम पंचायत का कोई भी कार्य नहीं करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor