The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बोलेरो और ट्रक में जोरदार टक्कर 3-4 लोग घायल,अस्पताल में भर्ती

Spread the love

रायपुर । रायपुर के जीई रोड से जुड़े हाइवे पर 12 नवंबर को हादसा हो गया। ये घटना कृषि विश्वविद्यालय के ठीक सामने पर हुआ। दोपहर के वक्त ट्रक और बोलेरो दोनों मंदिर हसौद से रायपुर की दिशा में ही आ रहे थे। इस बीच दोनों की टक्कर हो गई। बोलेरो से टकराकर ट्रक भी अनियंत्रित होकर पलट गया। सड़क के किनारे पर बोलेरो भी पलटकर गिर गई। इस हादसे में 3-4 लोगों के घायल होने की खबर है। हादसे की सूचना कुछ राहगीरों ने पुलिस को दी। मौके पर फौरन तेलीबांधा थाने से पेट्रोलिंग टीम पहुंची। पुलिस का मानना है कि ओवरटेक करने के दौरान दोनों गाड़ियां टकराई। सामान से लदा ट्रक, चालक ने अचानक मोड़ दिया। जिसकी वजह से पूरा वाहन पलट गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है। घायलों को इलाज के लिए अंबेडकर असप्ताल भेजा गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *