The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से जा टकराई,एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बिलासपुर । जिले में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकरा गई। इस हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई है। बाइक चलाने वाला किशोर भी गंभीर रूप से घायल है। हादसा उस वक्त हुआ जब किशोर अपने नाना को बाइक में बिठाकर गांव में घुमाने ले गया था। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली सूचना के मुताबिक, तखतपुर में रहने वाले 55 वर्षीय पूनाराम बिरको अपने दामाद गुलजार पालके के यहां दशगात्र कार्यक्रम में गया था। कार्यक्रम के बाद देर शाम वह अपने नाती 17 वर्षीय अनिकेत पालके के साथ बाइक में घूमने निकला था। तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। हादसे में बाइक के पीछे बैठे पूनाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अनिकेत भी बुरी तरह से घायल होकर बेहोश हो गया था। आसपास रहने वाले गांव के लोगों ने जैसे ही देखा हादसे की सूचना उनके परिजन को दी। साथ ही पुलिस के डॉयल 112 को बुला लिया। दोनों को कोटा अस्पताल ले जाया गया, जहां अनिकेत का प्राथमिक उपचार चल रहा था। लेकिन बाद में उसकी हालत गंभीर देखकर उसे सिम्स रेफर कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor