The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्राध्यापक के मकान का ताला तोड़कर चोरो ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी किया पार, मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर। मंगला के जेपी विहार में चोरों ने सहायक प्राध्यापक के सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी रकम पार कर दिया। पड़ोसी ने इसकी जानकारी प्राध्यापक को दी। इस पर वे परिवार के साथ लौटकर सिविल लाइन थाने में घटना की शिकायत की है। मामले में सिविल लाइन पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगला के जेपी विहार में रहने वाले उत्कर्ष कुमार घुस्र् घासीदास विश्वविालय में सहायक प्राध्यापक हैं। पांच नवंबर को वे परिवार के साथ अपने बड़े भाई के घर बिहार के बेतिया गए हुए थे। सुबह उनके पड़ोसी ने फोन कर बताया कि मकान का ताला टूटा हुआ है। साथ ही पड़ोसी ने वीडियो काल कर घर का हाल दिखाया। इस पर वे परिवार के साथ शनिवार की शाम वापस लौट आए। मकान के अंदर सामान बिखरा हुआ था। सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और पांच हजार रुपये नकद पार कर दिया था। पीड़ित ने इसकी जानकारी सिविल लाइन थाने को दी है। पुलिस जुर्म दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *