The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

भाजपा किसान मोर्चा की बैठक 17 नवम्बर को, किसानों के साथ आंदोलन की तैयारी में भाजपा

Spread the love

रायपुर। धान खरीदी में 15 क्विंटल का लिमिट खत्म करने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ भाजपा बड़ा आंदोलन करने की तैयारी में है। एक दिसम्बर के पहले प्रदेश से लेकर मण्डल स्तर तक भाजपा किसानों के साथ धरना, प्रदर्शन, आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रही है। इसको लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की एक बैठक 17 नवम्बर को होगी।​ प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय, प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की उपस्थिति में होने वाली इस बैठक में सरकार को घेरने की रणनीति बनेगी। भारतीय जनता पार्टी पिछले कुछ दिनों से एक नवंबर की बजाए एक दिसंबर से धान किए जाने के विरोध में सरकार पर हमलावर है। धान खरीदी की लिमिट बढ़ाए जाने की मांग के संबंध में खाद्य मंत्री अमर भगत का कहना है कि भाजपा के नेताओं को छत्तीसगढ़ सरकार का किसानों का धान 2800 रुपए क्विंटल में खरीदना रास नहीं आ रहा है। यही वजह है कि वह धान खरीदी में व्यवधान उत्पन्न करना चाह रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी चाहे कितनी भी कोशिश कर ले हम अपने वादे के अनुसार किसानों का धान खरीदेंगे और इसमें कोई व्यवधान नहीं आएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *