The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस विधायक की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव,एम्स अस्पताल में इलाज जारी

Spread the love

रायपुर । कांग्रेस विधायक कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। कोरबा जिले के कटघोरा से विधायक पुरुषोत्तम कंवर की रिपोर्ट 15 नवंबर को पॉजिटिव आई है। उनका इलाज रायपुर के एम्स अस्पताल में किया जा रहा है। पुरुषोत्तम कंवर हफ्तेभर पहले ही रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

जिसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी। जानकारी के मुताबिक, 8 नवंबर को खरसिया में आयोजित कार्यक्रम से लौटने के बाद पुरुषोत्तम कंवर को सर्दी, जुखाम और बुखार की शिकायत हुई थी। इस पर उनका इलाज कोरबा के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा था। अस्पताल ने उन्हें रायपुर एम्स में इलाज कराने का सुझाव दिया था। अब कोविड टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों ने बताया है कि पुरुषोत्तम कंवर के स्वास्थ्य में पहले से सुधार है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor