The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रेमिका,पत्नी और पुत्री की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर रघुनाथनगर इलाके में पिछले दिनों हुई तीन हत्याओं के आरोपी को पुलिस ने एमपी के मंडला जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी छत्रपति वर्मा के खिलाफ पुलिस ने ट्रिपल मर्डर के मामले में अपराध दर्ज करते हुए अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। छत्रपति वर्मा पर आरोप है कि उसने अपनी प्रेमिका, पत्नी और पुत्री की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद वह फरार हो गया था। घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी थी। पुलिस ने उसके खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी थी। पुलिस के मुताबिक छत्रपति वर्मा फरार था। इसी बीच उसके मंडला जिले में होने की जानकारी मिली। बलरामपुर पुलिस की एक टीम छत्रपति वर्मा को तलाशते वहां पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *