Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग जिले में 18 नवंबर को 177 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

Spread the love

दुर्ग । जिले के तीन निकाय में भले ही चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ हो, मगर सत्तारूढ़ कांग्रेस ने विकास का पिटारा खोलने की पूरी तैयार कर ली है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहां 18 नवंबर को 177 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इन विकास कार्यों को निकाय चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री भिलाई में महंगाई को लेकर पैदल मार्च कर चुके हैं। जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर को भिलाई, भिलाई-चरौदा, रिसाली एवं जामुल नगरीय निकायों में कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे। इस दौरान वे भिलाई नगरीय निकाय में 104 करोड़ रुपए के लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसी तरह सीएम भिलाई-चरौदा निगम में 40 करोड़ और रिसाली निगम में 27 करोड़ रुपए की राशि के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। जामुल में 5 करोड़ रुपए के कार्यों का लोकार्पण और 1.91 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन होगा। आने वाले दिनों में भिलाई, चरौदा औैर रिसाली नगर निगम में चुनाव होने हैं। सीएम के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है। मंगलवार को कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इस संबंध में तैयारियों की समीक्षा की है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor