The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

1 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ 2 गिरफ्तार,नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । गांजा बेचने की सूचना पर पुलिस ने एक मकान में छापामारकर 1 किलों 300 ग्राम गांजा के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार खम्हारडीह थाना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर रविवार 5 सितंबर को शाम 5 बजे के करीब बीएसयूपी कालोनी कचना के ब्लॉक नंबर 8 मकान नंबर 14 में रेड की कार्रवाई के दौरान 1 किलों 300 ग्राम गांजा जब्त कर 2 लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को अपना नाम मनीराम वर्मा 55 वर्ष पिता खिरतराम वर्मा एवं टीके सोनवानी 65 वर्ष पिता जंगली सोनवानी बताया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई कर हिरासत में लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *