The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विद्युत विभाग बकाएदारों से परेशान,बकाएदारों पर कार्रवाई की तैयारी

Spread the love

जांजगीर । जिले में विद्युत विभाग बकायदारों से परेशान हो गया है। विभाग के 225 करोड़ रुपए फंसे हुए हैं। इनमें से 77 करोड़ रुपए अकेले सरकारी विभागों से ही लेने है। ऐसे में अब इन विभागों की बिजली कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली गई है। अफसरों का कहना है कि विभागों को कई बार नोटिस भेजा जा चुका है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई है। उनकी ओर से भी कोई पहल नहीं हो रही है। यह सारा बकाया कोरोना काल के समय का है। दरअसल, कोरोना काल के दौरान लोगों ने बिजली बिल का भुगतान नहीं किया। वहीं जिले में सरकारी विभागों ने भी कोई रुचि नहीं दिखाई। संक्रमण के दौर में सरकार के निर्देश पर किसी को भी परेशानी में नहीं डाला गया। जब स्थिति सामान्य हुई तब विद्युत विभाग ने बकायदारों को नोटिस भेजा, लेकिन उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया। इसके कारण जिले में बकाए की राशि अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच चुकी है। अब बकाएदारों पर कार्रवाई की तैयारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor