Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

37 किलो गांजे के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बलरामपुर। बलरामपुर जिले वाड्रफनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने 37 किलो अवैध गांजे के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी अंबिकापुर से वाड्रफनगर के रास्ते से होते हुए अवैध गांजे को उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि 5 व्यक्ति अलग-अलग बसों को बदलकर वाड्रफनगर के रास्ते होते हुए उत्तर प्रदेश गांजा लेकर जा रहे हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जब जांच शुरू की तो 5 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पुलिस को पंचवटी के पास मिले। इसके बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ करते हुए उनकी तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस को 37 किलो अवैध गांजे की खेप बरामद हुई। पांचों तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor