The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रायवेट कंपनी में अंतर्राज्यीय दलाल को लाखों रुपये की ठगी मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। सिलतरा स्थित रामा उद्योग प्रायवेट कंपनी से लाखों रूपये की बिलेट्स क्रय कर रकम भुगतान ना कर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय आरोपी अमित दलाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थी प्रवीण कुमार राय ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह मेसर्स रामा उद्योग प्रायवेट कंपनी में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है, जिसके निदेशक संजय गोयल है। कंपनी मेसर्स रामा उद्योग प्रायवेट लिमिटेड पावर स्पंज और बिलेट एवं ब्लूम का निर्माण तथा आवश्यक स्टील मटेरियल का उत्पादन कर विक्रय करने का कार्य करती है। कंपनी का उत्पादन उद्योग लिमाही रोड सिलतरा फेस-2 धरसींवा में स्थित है। मेसर्स नारायण इंटरप्राईजेस जो मुख्यतः स्टील ट्रेडिंग का व्यापार करती है जिसके मालिक अमित दलाल है एवं संदीप गोयल निवासी कोटा रोड महोबा बाजार रायपुर जो नारायण इंटरप्राईजेस एक अधिकृत व्यक्ति एवं कर्ता एवं नारायण इंटरप्राईजेस के अधिकृत दलाल है। मेसर्स नारायण इंटरप्राईजेस के अधिकृत व्यक्ति संदीप गोयल के द्वारा प्रार्थी की कंपनी से उधारी में बीलेट क्रय करने का निवेदन किया गया और माल (बिलेट्स) की डिलीवरी होते ही संबंधित सामान बिलेट्स के भुगतान करने का वचन किया गया था। जिस पर कुल 201.970 मीट्रिक टन बिलेट्स की खरीदी मेसर्स नारायण इन्टर प्राइजेस के अमित दलाल एवं संदीप गोयल के द्वारा किया गया था जिसका सम्पूर्ण मूल्य 89,91,576.00 (नवासी लाख इक्यानवे हजार पांच सौ छिहत्तर रुपये) होता है। कंपनी के द्वारा एवं स्वयं के द्वारा भुगतान की मांग करने पर उपरोक्त व्यक्तियों (दलाल) के द्वारा टाल मटोल किया जाता रहा एवं भुगतान नहीं करेंगे जो करना है कर लो, कहा गया एवं क्रय किये गए माल व रकम हड़पने की मंशा से माल का भुगतान भी नहीं किया गया। इस तरह से जान बूझकर मेसर्स नारायण इन्टरप्राइजेस के अमित दलाल एवं संदीप गोयल के द्वारा छल कपट, धोखाधडी, करते हुए उक्त राशि का गबन किया गया। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना धरसींवा में अपराध क्रमांक 259/21 धारा 420, 409, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor