The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुक्तिधाम मार्ग पर दिशा सूचक निर्माण की मांग,नगर पालिका की अनदेखी

Spread the love

“शैलेश राजपूत की रिपोर्ट”

तिल्दा-नेवरा। नेवरा कोटा मार्ग के मुक्तिधाम पर नगर पालिका की अनदेखा पन के चलते हितग्राहियों को बुनियादी सुविधाओं की समस्या से जुझना पड रहा है ‌। नेवरा के कोटा मार्ग से महज पांच सौ मीटर भीतर निर्मित मुक्तिधाम जाने के अनभिज्ञ रास्ता को लेकर अक्सर अनजान लोगों को भटकना पड़ता है । आम लोगों की इस समस्या को देखते हुए विगत सात वर्ष पूर्व संजीवनी रक्त दाता संघ ने मुक्तिधाम मार्ग को लेकर सांकेतिक बोर्ड लगाया था ,जिसे कुछ उपद्रवी तत्वों ने तोड़ दिया है । आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संजीवनी रक्त दाता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह चौहान ने पूर्व में भी नगरपालिका प्रशासन से मुक्तिधाम दिशा सूचक का निर्माण किये जाने का मांग की थी , परंतु नगरपालिका प्रशासन ने इस मामले पर अभी तक गौर नहीं किया है । चौहान ने कहा कि इस मसले को लेकर वार्ड पार्षद से भी फरियाद किया जा चुका है , लेकिन उन्होंने ने भी इस मामले को लेकर अब तक ध्यान केन्द्रित नहीं किया है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *