The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुन्नी मेला महादेव घाट में मंगलसूत्र चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Spread the love

रायपुर। महादेव घाट मेला में सोने का मंगलसूत्र चोरी करने वाले आरोपी तरूण पारधी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रार्थिया भूमिका श्रीवास्तव ने थाना डी.डी.नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह महादेव नगर चंगोराभाठा में अपने परिवार के साथ रहती है तथा गृहिणी है। प्रार्थिया 20 नवंबर को महादेव घाट मेला देखने तथा मंदिर दर्शन करने गयी थी। मेला में भीड अधिक होने के कारण प्रार्थिया अपने गले में पहने सोने के मंगलसूत्र को निकाल कर छोटे काले रंग के पर्स में रखकर अपने पास रखें बडे पर्स में रख ली थी। इसी दौरान प्रार्थिया लक्ष्मण झूला के पास पहुंची तब देखी तो उसके कंधे में लटकाये बडे़ पर्स का चैन खुला हुआ था चेक करने पर छोटा पर्स नहीं था जिसमें सोने का 1 मंगलसूत्र रखा था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थिया के पर्स का चैन खोलकर मंगलसूत्र को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना डी.डी.नगर में अपराध क्रमांक 476/21 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना डी.डी.नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थिया से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी करते हुए टीम के सदस्यों द्वारा मुखबीर की सूचना में प्रकरण में आरोपी तरूण पारधी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की 1 नग सोने का मंगलसूत्र कीमती 30,000 रुपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपी – तरूण पारधी पिता राजेन्द्र पारधी 21 वर्ष निवासी आयोध्या नगर सांस्कृतिक भवन के पास चंगोराभाठा थाना डी.डी.नगर रायपुर।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor