The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कोहरा से मंदिर का दृश्य हुआ सुहावना

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । मंगलवार की सुबह बादल छटने के बाद कोहरा इस कदर छा गया था कि सुबह के 7:00 बजे के बाद भी सूर्य की प्रकाश जमीन पर नहीं पहुंच पाए थे। त्रिवेणी संगम में यह दृश्य अत्यंत मनोहारी दिखाई दे रहा था। तट पर खड़ा होने के बाद दूसरे छोड के व्यक्ति भी दिख जाते हैं। परंतु आज सुबह 10 फीट दूरी तक के ही लोग दिखाई पड़ रहे थे इससे ज्यादा दूर के कोई सामान भी नहीं दिख रहे थे घना कोहरा जाने से लोग अपने कामों में देर से निकले। भगवान राजीवलोचन मंदिर में अद्भुत नजारा देखने को मिला सफेद रंगों से पुता हुआ मंदिर सफेद कोहरा में मिल गया था और मंदिर के बाद सीधे आसमान ही दिखाई दे रहे थे। स्पष्ट हो गया था कि भगवान के दरबार में आने के बाद और कहीं जाने की जरूरत नहीं है। इसी तरह से पंडित सुंदरलाल शर्मा चौक में सफाई कर्मचारी बड़े सावधानी के साथ सफाई कर रहे थे वैसे वाहनधारी अपने चार पहिया या फिर बाइक की हेडलाइट जलाकर आगे बढ़ रहे थे। लाइट जलने से दूर तक के लोग दिखाई पड़ रहे थे। प्रयाग भूमि में इस दृश्य ने लोगों को काफी प्रभावित किया। उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह भर से भी ज्यादा समय से अंचल में बदली और बारिश के कारण किसानों के होश उड़ गए थे लेकिन आज सुबह से ही बादल छटने से किसानों के चेहरे में चिंता की लकीरें हटती नजर आई और वह सीधे अपने खेतों की ओर एक-दो दिन पश्चात लौटने की तैयारी करेंगे। कुछ किसान कटाई कर रहे हैं तो कुछ अपनी उपज को इकट्ठा करने के लिए खेतों में हार्वेस्टर मशीन के जाने का इंतजार कर रहे हैं। बता देना जरूरी है कि 1 दिसंबर से राज्य सरकार द्वारा सोसायटी में धान खरीदी शुरू हो जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *