The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

डी.ए.वी.मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता में मनाया गया भारतीय संविधान दिवस

Spread the love

बेमेतरा। जिला बेमेतरा का एक मात्र डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जाँता जो की एक ऐसा विद्यालय है जो अपने सी बी एस ई शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न एक्टिविटी के लिए जाना जाता हैं, विद्यालय में आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में अनेकों प्रतियोगिता आयोजित किया गया,विद्यालय के लगभग चार सौ विद्यार्थियों को समूहों (हाउस)में पहला दयानंद हाउस, दूसरा श्रद्धानंद हाउस ,तीसरा महात्मानन्द हाउस, चौथा विवेकानंद हाउस में कुल चार हाउसों में विभाजित कर आपस मे प्रतियोगिता आयोजित करवाया जाता हैं जिसमें आज के प्रतियोगिता में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व भाषण प्रतियोगिता विषय हमारा भारतीय संविधान, निबंध- लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध लेखन में थीम “भारत लोकतंत्र की जननी” व “हमारा सविधान” पर बच्चों ने निबंध लिखें। जैसे कि हम सभी जानते हैं कि आज 26 नवबंर का दिन हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण हैं आज ही के दिन डॉ साहब भीमराव अंबेडकर जी के द्वारा पूरे 2 वर्ष 11 माह व 18 दिन के कड़ी मेहनत से हमारा सविधान तैयार किया गया था। कार्यक्रम में डी ए व्ही स्कूल जाँता के प्राचार्य श्री पी एल जायसवाल ने सर्वप्रथम डॉ साहब भीमराव अंबेडकर जी को पुष्प गुच्छ, माल्या अर्पण किए व दिप प्रज्वलित करके आज के कार्यक्रम का उद्घाटन किया। अपने उद्बोधन में बताया कि जब देश के संविधान को अपनाया गया था. तो 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने विधिवत रूप से संविधान को स्वीकार किया एवं. इसके ठीक दो महीने बाद 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया था.इस दिन से ही गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। प्राचार्य श्री जायसवाल ने जानकारी साझा किया कि हमारे मौलिक अधिकार और कर्तव्यों को याद दिलाने के लिए संविधान दिवस मनाया जाता है। उसके बाद भारतीय संविधान की इतिहास को विस्तार से अपने भाषण मे बताया कि हमारा संविधान विश्व की सबसे जटिल व एक बहुत बड़ा सविंधान है। साथ ही स्कूल शिक्षिका यामिनी व शिक्षक विक्रम वर्मा ने सभी स्कूल के छात्र- छात्राओं व शिक्षक- शिक्षिकाओ को सविधान प्रतिज्ञा (प्लेज)कराया गया। संस्था के एल डी सी वैभव मिश्रा व वरिष्ठ शिक्षक श्री ललित देवांगन ने सविधान के विशेष नीव को बताते हुए अपना भाषण प्रस्तुत किए। स्कूल के छात्र- छात्राओं ने बढ़- चढ़ कर आज के संविधान दिवस के विभिन्न प्रतियोगिताओं मे भाग लिए आज का प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में दयानंद हाउस ने कुल 5 में से 4 अंक के साथ प्रथम स्थान रहा। प्रचार्य जायसवाल ने सभी छात्र -छात्राओं ,अभिभावकगणों व स्कूल स्टाफ को संविधान दिवस की बधाई व शुभकामनाएं। साथ ही आज साप्ताहिक वैदिक हवन यज्ञ भी सपन्न हुए। आज के कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री ललित देवांगन,मनीषा सोनी, दीपिका वर्मा, विक्रम कुमार, वैभव मिश्रा,आयुषी जैन, कैलाश सिंह, रमेश कुमार, यामिनी मानिकपुरी, अनिल कुमार, निशु गुप्ता, अखिलेश कुमार, गोविंद साहू,निक्की चंद्रवंशी, किरण साहू ,विजय चंद्राकर, सुखदेव साहू, गीता साहू, नरेश साहू सभी ने अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *