The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

फर्जी हस्ताक्षर कर पोस्टमैन ने निकाला 6 लाखा,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

कांकेर। भानुप्रतापपुर के संबलपुर का रहने वाला सुनील कुंभकार 46 वर्ष कोंडागांव के विश्रामपुरी के उप डाक घर में पिछले कई सालों से पदस्थ है। इसी पोस्ट ऑफिस के खाता धारक जेएल साहू और बीएल ध्रुव कुछ दिनों पहले अपने खाते से पैसा निकालने पोस्ट ऑफिस गए हुए थे। उन्हें पता चला कि उनके अकाउंट में बैलेंस ही नहीं है। मामला विश्रामपुरी थाना क्षेत्र का है। जब दस्तावेज खंगाले गए तो पता चला कि साल 2018 में पैसे निकाल लिए गए हैं। जिसके बाद दोनों खाता धारकों ने मामले की शिकायत विश्रामपुरी थाना में की। शिकायत के बाद पोस्ट मास्टर को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जांच में पता चला कि खुद पोस्ट मास्टर ने जेएल साहू और बीएल ध्रुव का फर्जी हस्ताक्षर किया। एक के खाते से 3.50 लाख रुपए तो वहीं दूसरे खाते से 2.50 लाख रुपए निकाल लिए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor