The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रेमी ने प्रेमिका और उसकी मां को आधी रात घर घुस कर पीटा,मामला दर्ज,आरोपी फरार

Spread the love

रायपुर । रायपुर के आजाद चौक थाने में 28 नवंबर की रात एक शिकायत पहुंची। इसमें एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी के दोस्त ने घर में घुसकर मारपीट की। घायल अवस्था में महिला थाने पहुंची और पुलिस को सारी बात बताई। तब तक मारपीट करने वाला युवक फरार हो चुका था। अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 45 साल की महिला ने बताया कि बजरंग नगर इलाके में 25 साल का अंकित मिश्रा कुछ दिन पहले से वह मेरी 22 साल की बेटी से मिलता-जुलता रहता था। तो महिला ने उसे रोका। इसी बात पर गुस्से में आकर आरोपी ने महिला को थप्पड़ मार दिया, मुक्के से वो महिला को मारने लगा। इसके बाद अपने दांतों से महिला के बाएं हाथ को ऐसे काटा कि खून बहने लगा। बेटी भी मां को बचाने के लिए बीच-बचाव कर रही थी। अंकित ने उसे भी पीट दिया, लड़की की गर्दन और नाक में चोट आई है। महिला की चीखें सुनकर पड़ोस के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *