Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

खाद की समस्या को देख कृषि अधिकारी स्वयं निकल पड़े कार्रवाई करने, अवैध कृषि केंद्रों पर कार्रवाई जारी

Spread the love


कवर्धा। जिले में खाद की समस्या को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारी स्वयं कार्रवाई करने निकल पड़े है। जिले में अवैध खाद दुकान व लाइसेंस वाले दुकानों में मनमाने दाम पर खाद की बिक्री करने वालो पर अब कृषि विभाग का कार्रवाई लगातार जारी है। कृषि विभाग के डिप्टी डारेक्टर एमडी डड़सेना स्वयं शिकायत व निरीक्षण पर निकल जाते है। जिले में संचालित कृषि दुकानों में निरीक्षण कर रहे है। इसी निरीक्षण के दौरान
मिथलेश कृषि सेवा केन्द्र ग्राम तेलीटोला विकासखण्ड बोड़ला में बिना लायसेंस के अवैध रूप से खाद , बीज एवं कीटनाशक का विक्रय किया जा रहा था। जिसे डिप्टी डायरेक्टर कृषि की उपस्थिति में सील किया गया। इस प्रकार अधिकारी स्वयं अपनी टीम के साथ निरीक्षण कर कार्रवाई कर रहे है। इससे खाद की कालाबाजारी करने वालो में हड़कंप मचा हुआ है।
”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor