Monday, November 9, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जिले में मौत का आंकड़ा रहा शून्य, आज मिले 4 संक्रमित मरीज, एक स्वस्थ

Spread the love

धमतरी।जिले में आज 24 घंटे के अंदर 4 कोरोना संक्रमित मरीज की पहचान हुई है। जिले में मंगलवार को मिले संक्रमितों में से धमतरी ग्रामीण से 4, कुरूद ब्लाक से 0 , नगरी से  0, धमतरी शहर से 0 और मगरलोड से 0 संक्रमित मरीज मिले है,वही सोमवार की रात को धमतरी ग्रामीण से 0, कुरूद ब्लाक से 0 ,नगरी से 0 , धमतरी शहर से 0 और मगरलोड से 0 पहचान हुई है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डीके तुर्रे ने बताया कि मंगलवार को धमतरी ग्रामीण के रुद्री से 3 और रीवागहन से 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान हुई है, मंगलवार की रात जिले से कोई भी संक्रमित की पहचान नही हुई है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के चलते मृतकों की संख्या 567 हो चुकी है। अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 27062 हो चुकी है,जिसमें से एक्टिव केस की संख्या 9 है।मंगलवार को 1 संक्रमित को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज दिया गया,अब तक कुल 26486 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor