The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

NMDC प्लांट की कन्वेयर बेल्ट में लगी भीषण आग,करोड़ों का सामान जलकर खाक,नक्सलियों पर संदेह

Spread the love

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा के बचेली थाना क्षेत्र स्थित NMDC प्लांट में 01 दिसंबर की देर रात कन्वेयर बेल्ट में आग लग गई। जिस जगह आग लगी है। जानकारी के मुताबिक, NMDC के डिपॉजिट नंबर 5 के डाउन हिल मोटर D के 28 नंबर बेल्ट में आगजनी हुई है। लगभग 100 मीटर तक कन्वेयर बेल्ट जलकर खाक हो गई। वह इलाका CISF कैंप के नजदीक है। बताया जा रहा है आग लगने से NMDC को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। यह आग नक्सलियों ने लगाई है या फिर शॉर्ट सर्किट से लगी है। देर रात हुई इस घटना के बाद जवान फौरन मौके पर पहुंच गए थे, जिससे आग पर काबू पा लिया गया था। नक्सली इलाका होने की वजह से आगजनी के बाद इलाके में सर्चिंग भी बढ़ा दी गई है। फिलहाल इस संबंध में जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *