The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मोबाइल दुकान में हुए चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,नाबालिग सहित दो आरोपी गिरफ्तार,भारी मात्रा में समान जब्त

Spread the love

धमतरी। नगरी बस स्टैंड स्थित मोबाइल दुकान में हुए मोबाइल चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 20 मोबाइल फोन के साथ दो मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा बरामद किया है। जब्त किए गए सामानों की कीमत 3,46,231रुपए आंकी गई है। एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि साइबर सेल और नगरी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी भूपेंद्र साहू उर्फ बाऊ और उसके नाबालिक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। आरोपियों के कब्जे से बरामद एक्टिवा वाहन की चोरी की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाना में दर्ज है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor