The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सोमनी पुलिस द्वारा ली गई होटल, ढाबा संचालको का बैठक, दिए अहम निर्देश

Spread the love
“उदय मिश्रा की रिपोर्ट”

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक डी.श्रवण के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव प्रज्ञा मेश्राम एवं नगर पुलिस अधीक्षक गौरव राय के मार्गदर्शन में थाना सोमनी प्रभारी निरीक्षक लोमेश सोनवानी द्वारा थाना सोमनी क्षेत्रान्तर्गत स्थित सभी होटल/ढाबा संचालकों का बैठक आयोजित कर होटल/ढाबा संचालको को निर्देश दिया गया की सुरक्षा की दृष्टि से सभी अपने-अपने होटल/ढाबा में अंदर व बाहर सीसीटीवी कैमरा लगावें साथ ही यातयात के अनुरूप हाईवे को ध्यान में रखते हुये वाहनों हेतु पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं उक्त निर्देशों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के विरूद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही किए जाने के संबंध में अवगत कराया गया। बैठक में थाना सोमनी क्षेत्र के सभी होटल, ढाबा संचालक एवं थाना स्टाफ उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *