The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गिट्टी खदान में पोकलेन पलटने से युवक की मौत

Spread the love

जगदलपुर। भानपुरी थाना क्षेत्र के पिपलावंड के गिट्टी खदान में पोकलेन में काम करने के दौरान पोकलेन पलट गया, जिससे दबने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कोटेकामा बागमोहलई थाना बस्तर में रहने वाला पीलू राम 23 वर्ष जो त्रिमूर्ति गिट्टी खदान पिपलावंड में करीब 2 वर्षों से गिट्टी खुदाई का काम करता था। बीती रात को भी वह अपने कुछ साथियों के साथ काम कर रहा था। इस दौरान पीलूराम पोकलेन में चढक़र गिट्टी खुदाई का काम कर रहा था, गड्ढा होने के कारण पोकलेन अचानक पलट गया, जिससे पीलूराम को गंभीर चोट आई। काम करने वाले साथियों के साथ ही खदान के अन्य लोग भी मौजूद थे, जिसके बाद घायल को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लेकर आ रहे थे कि अचानक रास्ते मे युवक ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor