Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

केशकाल-टाटामारी मार्ग में पर्यटकों ने देखा तेंदुआ,इलाके के लोगों में दहशत

Spread the love

कोंडागांव । जिले में 18 दिसंबर की रात एक तेंदुआ देखा गया है। बताया जा रहा है कि पर्यटकों ने तेंदुआ को केशकाल-टाटामारी मार्ग में देखा है। जिन्होंने अपने कैमरे में तेंदुआ की तस्वीर भी कैद की है। हालांकि शोरगुल की वजह से तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया है। टाटामारी में तेंदुआ देखे जाने के बाद अब इलाके के लोगों में दहशत देखने को मिल रही है। इधर, वन विभाग की टीम भी तेंदुआ की तलाश में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, इन दिनों टाटामारी में युवाओं की नाइट कैंपिंग चल रही है। जिस जगह युवा तंबू गाड़ कर बैठे हुए हैं, उसी से कुछ दूरी पर ही तेंदुआ देखा गया है। बताया जा रहा है कि, शनिवार की रात युवा केशकाल से टाटामारी की तरफ जा रहे थे। इस बीच उन्होंने सड़क किनारे रेत पर कुछ चहल-पहल होते देखा था। जिसके बाद कार को रोक कर उसी तरफ उजाला किया। फिर देखा कि एक तेंदुआ रेत पर बैठ आराम फरमा रहा है। जिसके तुरंत बाद युवा वहां से चले गए। हालांकि तेंदुआ ने अब तक इलाके के किसी भी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor