Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रायपुर में डॉक्टरों के आशियाने का सपना वर्षों से अधूरा,जाने पूरी खबर

Spread the love

रायपुर । पं. जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल मेडिकल कालेज के डाक्टरों के आशियाने का सपना वर्षों से अधूरा है। वहीं प्रशासनिक उदासीनता के चलते 73 करोड़ रुपये की लागत की आवास योजना को दो वर्ष पूर्व स्वीकृति के बाद भी शुरू नहीं किया जा सका है। इससे जहां डाक्टरों को अस्पताल परिसर के पास सरकारी आवास से वंचित होना पड़ रहा है, वहीं मेडिकल छात्रों के भी रहने का ठिकाना नहीं है।बता दें कि रेलवे स्टेशन रोड में सिकलसेल संस्थान के करीब मेडिकल कालेज के छात्र व चिकित्सकों के लिए आवास बनाने की योजना है। इसमें छात्रों के लिए 200 बिस्तरों का हास्टल निर्माण करीब 38 करोड़ की लागत से किया जाना है। चिकित्सकों के लिए 1-बीएचके के 42 व 2-बीएचके के 28 आवास 35.53 करोड़ की लागत से बननी है। इसके लिए बाकायदा प्रशासनिक स्वीकृति के बाद राशि भी शासन ने दे दी है, लेकिन पीडब्ल्यूडी द्वारा इसका काम अब तक शुरू नहीं किया जा रहा है। ऐसे में छात्र व चिकित्सकों को देने के लिए प्रबंधन के पास आवास ही उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor