The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नर्स अपहरण मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार,करोड़ो की फिरौती ​की बनाई ​थी योजना

Spread the love

कोरबा। महिला नर्स अपहरण मामले में 5 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 28 दिसंबर को पुलिस ने कई खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी सुरेंद्र राठौर महिला के अपहरण की सुपारी 3 लाख में दी थी। महिला की फिरौती के लिए आरोपियों ने 2 करोड़ की योजना बनाई थी। फिलहाल पुलिस ने स्कार्पियाे समेत आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल वाहन की जब्त के बाद गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर से आरोपी को दबोचा है। अपहरणकर्ता नाकेबंदी के डर से महिला को छोड़ भागे थे। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस टीम को 10 हजार नगद ईनाम मिलेंगे। बता दें कि रात की ड्यूटी पर जाते समय करीब 8.30 बजे अस्पताल के बाहर 2 लाेगाें ने स्कार्पियाे में जबरन बिठाकर अज्ञात लाेगाें ने महिला का अपहरण कर लिया। इसके बाद उससे 2 कराेड़ की फिराैती मांगी गई। वहीं पुलिस काे नहीं बताने की धमकी भी दी। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में एसपी भाेजराम पटेल समेत जिले के आला अधिकारियाें ने माैके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। मामले में केस दर्ज किया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *