Friday, November 6, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

जुआ खेलते 26 जुआरी गिरफ्तार,52 पत्ती समेत 6 लाख 32 हजार 690 रूपये जब्त

Spread the love

रायगढ़। खरसिया थानाक्षेत्र अन्तर्गत कुरूभांठा-सेन्द्रपाली के मध्य जुआ रेड की बड़ी कार्यवाही किया गया है । जुआ फड से 26 जुआरी जुआ खेलते पकड़े गये हैं, जिनके पास से 6 लाख 32 हजार 690 रूपये की जप्ती की गई है । जानकारी के मुताबिक एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडे द्वारा थाना प्रभारी खरसिया एवं चौकी प्रभारी खरसिया को रात्रि गश्त के लिए थाना व चौकी पहुंचे स्टाफ को लेकर रायगढ़ चौक पर एकत्रित होने का निर्देश दिया गया । एसडीओपी खरसिया द्वारा पूरी टीम को ग्राम कुरुभांठा-सेन्द्रीपाली रोड किनारे जुआ खेल रहे जुआरियों पर रेड कार्यवाही करना बताई जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से टीआई खरसिया एस.आर.साहू, चौकी प्रभारी खरसिया नंदकिशोर गौतम के हमराह पुलिस पार्टी दो वाहनों में ग्राम कुरूभांठा पहुंचकर जुआ फड की घेराबंदी कर जुआ खेल रहे 26 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस चौकी खरसिया लाया गया । पुलिस पार्टी द्वारा जुआरियों के जुआ फड एवं पास से नकदी रकम ₹6,32,690 व 52 पत्ती ताश की जब्ती की गई है । जुआरियों पर पुलिस चौकी खरसिया में 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही किया गया है ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor