The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेंदुए के शव को लेकर शक गहरा, पीसीसीएफ के आदेश पर एक स्पेशल जांच टीम का किया गठन

Spread the love

कांकेर । कांकेर में मिले तेंदुए के शव को लेकर शक गहरा गया है। वन विभाग को तेंदुए के शिकार की आशंका है। इसे देखते हुए पीसीसीएफ के आदेश पर एक स्पेशल जांच टीम का गठन किया गया है। तेंदुए के गले पर फंदे के निशान मिले थे। पोस्टमार्टम के बाद उसका बिसरा भी सुरक्षित रखा गया है। दो दिन पहले तेंदुए का शव कोरर वन परिक्षेत्र के तरांदुल इलाके में मिला था।कोरर के बनोली में गुरूवार सुबह 8 साल के नर तेंदुए का शव मिला था। उसके गले में फंदे का निशान बना हुआ था। साथ ही उसके मुंह से खून भी निकला था। इसके चलते उसकी मौत को लेकर संदेह है। वन विभाग ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। मामला संदेहास्पद होने के कारण तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम भी डॉक्टरों की टीम से कराया गया था।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor