The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

पुलिस विभाग समेत सभी शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों के दोपहिया वाहन चालकों के कटे चालान

Spread the love

धमतरी। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रख एवं दुर्घटना से बचाव के लिए दोपहिया वाहन चलाते वक्त कलेक्टर पी.एस एल्मा ने सभी सरकारी कर्मचारियों को हेलमेट लगाने का निर्देश जारी किया था।इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट मोड़ के पास यातायात पुलिस के द्वारा बैगर हेलमेट पहने पुलिस विभाग सहित सभी शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों का 500-500 रुपये का चालान काटा गया।इस दौरान कर्मचारी इस कार्रवाई से बचने के लिए इधर उधर फोन लगाते नजर आए। लेकिन यातायात पुलिस ने किसी की नही सुनी और चलानी कार्रवाई की।यातायात प्रभारी गगन बाजपेई ने बताया कि कलेक्टर एसपी के निर्देश पर सरकारी कर्मचारियों का चालान काटा गया है।बताया कि बिना हेलमेट वाले 71 वाहन चालकों का चालान काटा गया जिसने 35 हजार 5 सौ रुपये का शुल्क वसूल की गई।वही बिना सीट बेल्ट वाले 2 कार चालको का भी चालान काटा गया। इस कार्रवाई के दौरान 7 पुलिस कर्मियों का भी चालान काटा गया है।फिलहाल यातायात प्रभारी का कहना है कि जब तक सरकारी कर्मचारी जागरूक नही होते तब तक ये कार्रवाई जारी रहेगा।
”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor