The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दोपहर 1:05 में मुख्यमंत्री पहुंचेंगे राजिम,जयंती समारोह में करेंगे महाआरती

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । साहू समाज के आराध्य राजिम भक्तिन माता की जयंती 7 जनवरी दिन शुक्रवार को प्रत्येक गांव में मनाई जा रही है। इस मौके पर उनके जन्म स्थली राजिम में बृहद रूप से मनाने के लिए राजीवलोचन मंदिर के द्वितीय परिसर में स्थापित राजिम भक्तिन तेलीन माता के मंदिर पर महाआरती का विशाल आयोजन किया गया है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सम्मिलित होंगे। प्रदेश शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार वह दोपहर 12:55 में राजधानी रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। 1:05 में राजिम पहुंचेंगे। 1:10 से लेकर 2:10 तक महोत्सव स्थल के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।वह सीधे राजिम भक्तिन तेलीन माता के दर्शन पूजन के साथ महाआरती करेंगे साथ में प्रदेश के गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू भी हेलीकॉप्टर से ही मुख्यमंत्री के साथ राजिम पहुंचेंगे। कुल 1 घंटा राजिम में समय बिताएंगे उसके बाद हेलीकॉप्टर से मोतीमपुर मुंगेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *