Wednesday, November 11, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर,एक की मौत एक घायल,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

कोरबा । कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। बताया गया है कि एक यात्री बस ने दोनों बाइक सवारों को टक्कर मारी थी। जिसके चलते एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, सिरकी निवासी देवनारायण कोराम 36 वर्ष और गजेंद्र सिंह 33 वर्ष सुबह करीब 9.30 बजे बांधाखार किसी काम से गए हुए थे। काम खत्म कर दोनों वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बांधाखार में ही सामने से आ रही यात्री बस ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में तुरंत ही देवनारायण की मौत हो गई। वहीं गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है।हादसे के बाद आस-पास के लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टरों ने देवनारायण को मृत घोषित कर दिया। जबकि गजेंद्र का इलाज अभी किया जा रहा है। लोगों से मिली जानकारी के अनुसार बस की रफ्तार काफी तेज थी और किसी गाड़ी को ओवरटेक करने के चलते बस ने बाइक सवारों को टक्कर मारी। घटना के बाद पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई थी। अब पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथी ही दोनों के परिजनों को भी जानकारी दी गई है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor