The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

रेल पटरी पर मिली युवक की सर कटी लाश,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुचेना के पास गेवरा रोड रेल लाइन पर एक युवक की सर कटी लाश मिलने से हडकम्प मच गया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कुछ महिलाएं कोयला बीनने रेल पटरी पर गयी हुई थी,उसी दौरान उन्हें रेल पर सर कटी हुई लाश दिखाई दी।उन्होंने गांव में खबर दी जिसके बाद लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची बताया जा रहा है कि युवक कुचेना ग्राम का ही सुल्तान उर्फ टीपू नामक व्यक्ति है,जिसकी ट्रेन में कटकर मौत हो गयी है। मृतक के शव के आसपास 2 बड़े प्लास्टिक के ड्रम,लोहे के पाइप पड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *