The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कलेक्टोरेट ,न्यायालय परिसर तथा पुलिस परिसर में भी समाजसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Spread the love
”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”


कांकेर। समाजसेवी अजय पप्पू मोटवानी के नेतृत्व में जन सहयोग संस्था के सदस्यों द्वारा आज कुछ ऐसे स्थानों में स्वच्छता अभियान चलाया गया जो आमतौर पर साफ-सुथरे माने जाते हैं लेकिन नज़दीक जाने पर तस्वीर कुछ बदली हुई दिखाई देती है। ऐसे तीन स्थान हैं– कांकेर कलेक्टर कार्यालय के आसपास जिला न्यायालय परिसर के आसपास तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के आसपास। उपर्युक्त तीनों स्थानों पर समाज सेवी संस्था के उत्साही सदस्य आज सुबह सवेरे ही पहुंच गए तथा अपने नियमित स्वच्छ कांकेर अभियान में लग गए। वंदे मातरम् तथा भारत माता की जय के नारों के साथ नौजवान लोग एक दूसरे में उत्साह का संचार करते रहे। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति के निकट से कचरा उठाने का अभियान शुरू किया गया तथा पुलिस एवं न्याय परिसर तक यह कार्यक्रम लगातार चलता रहा। कलेक्टोरेट के मुख्य द्वार तक अच्छी तरह स्वच्छता कर दी गई, जिससे इस इलाके की तस्वीर बदल गई। ध्यातव्य है कि अंबेडकर जी की प्रतिमा से नगरपालिका कांकेर की दूरी मात्र 5 मिनट की है। फिर भी नगरपालिका ने इधर स्वच्छता अभियान पर कोई ध्यान नहीं दिया । आज के इस कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अतिरिक्त धर्मेंद्र देव, प्रमोद ठाकुर, चरण यादव, शैलेंद्र देहारी, दिनेश मोटवानी ,अजय पटेल, ओंकार देव, करण नेताम, संजय ठाकुर, सदानंद साहू, घनश्याम मोटवानी, अनुराग उपाध्याय ,जितेंद्र प्रताप देव तथा अन्य अनेक उत्साही नौजवानों ने स्वच्छता अभियान में अपना पूर्ण सहयोग दिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor