The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जीपी सिंह की मोबाइल फोन डिकोड कर सबूत जुटाएगी पुलिस

Spread the love

रायपुर। आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार निलंबित एडीजी जीपी सिंह से एसीबी के अधिकारियों ने रिमांड में लगातार तीसरे दिन पूछताछ की। पूछताछ और जांच में कुछ नए दस्तावेज मिले हैं। जिसके आधार पर अब टीम जांच करेगी। वहीं जीपी के दोनों मोबाइल फोन को डिकोड करने के लिए बाहर भेजा जाएगा।
उम्मीद की जा रही है कि फोन से कई अहम राज मिलेंगे। जीपी सिंह खुद को मोबाइल नहीं होना बताकर लाक नहीं खोल रहे। टीम अब अब मामले में जीपी की मदद करने वालों से पूछताछ करने की तैयारी में है। इसमें बैंक मैनेजर, ड्राइवर सहित कुछ लोगों के नाम हैं, जिनसे पूछताछ कर टीम सबूत जुटाएगी।
टीम को जांच के दौरान जीपी सिंह के ठिकानों से कई नए दस्तावेज मिले हैं।सिंह ने अपने रिकार्ड में बताया था कि शेयर बाजार में कमोडिटी और स्टाक एक्सचेंज को लेकर उन्होंने निवेश किया। इस निवेश के संबंघ में जब शेयर बाजार में किए गए ट्रांजेक्शन के बारे में की गई तो पता चला कि जो ट्रांजेक्शन दिखाया जा रहा है वह, वैसा कोई ट्रांजेक्शन हुआ ही नहीं। जो दस्तावेज भी दिखाए जा रहे हैं वह शेयर बाजार से जारी किया जा रहा।इन दस्तावेजों के आधार पर जीपी के खिलाफ की गई एफआइआर में कूटरचना की धाराएं जोड़ी गई हैं।
जीपी सिंह द्वारा रायपुर के वीआइपी रोड के एक आलीशान होटल, पुराना धमतरी रोड स्थित एक बड़ी कालोनी में करोड़ों रुपये के निवेश करने की जानकारी मिली है। यह राशि भयोदोहन कर अर्जित कर अर्जित की गई थी। वहीं 25 विभिन्न बैंकों में करोड़ों रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *