The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

किसान के बाइक में रखे 2 लाख रुपये को अज्ञात चोरों ने चोरी कर हुआ फरार,आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

सिमगा। सिमगा जिले में एक किसान के बाइक की डिक्की में रखे 2 लाख रुपय को अज्ञात चोरो ने उड़ा दिया है। किसान धान बिक्री का पैसा लेकर घर जा रहा था। तभी कुछ अज्ञात चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। दरअसल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सिमगा से किसान धान के पैसे निकाल कर घर ले जा रहा था। उसने बैंक से करीब 2 लाख रुपयें निकले और अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रख लिया। कुछ आगे जाते ही किसान ने चाय पीने के लिए गाड़ी रोकी और पैसे डिक्की में ही छोड़कर चला गया। तभी कुछ अज्ञात चोरों ने उसकी डिक्की में रखे पैसे उड़ा ले गये। किसान वहा खड़ा चिल्लता रहा गया। पीड़ित किसान ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। आस-पास के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरा मामला कैद हो गया है। जिसे पुलिस को चोरो को पकड़ने में असानी होगी। किसान का नाम खम्मन लाल साहू, चौरेंगा निवासी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor