The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दुष्कर्म के आरोपी कैदी ने जेल में लगाई फांसी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायगढ़। सारंगढ़ उप जेल में विचाराधीन कैदी 40 खीरोंदर उर्फ ओड़िया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नुनिया जामपाली थाना बरगढ़ ओडिशा राज्य निवासी बताया गया है। उसे पिछले साल 10 नवंबर को ही सारंगढ उप जेल में गैंगरेप के आरोप में लाया गया था। बताया जा रहा है कि 17 जनवरी को ही उसे कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने पर सारँगढ़ उप जेल के सेल नम्बर 3 में क्वारंटाइन रखा गया था। जिसके बाद 18 जनवरी की रात लगभग 1 बजे से 2 बजे के बीच अपने कपड़े के गमछे का फंदा बनाकर फाँसी लगा ली। उसने फांसी क्यों लगाई पुलिस इस बात की जांच में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *