The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कैफे में देर रात पुलिस ने छापेमारी करते हुए छह लड़के और दो लड़कियों को हुक्का पीते हुए पकड़ा

Spread the love

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात पुलिस ने कैफे में छापेमारी करते हुए छह लड़के और दो लड़कियों को हुक्का पीते हुए पकड़ा है। पुलिस की टीम ने मिशन अस्पताल के चौपाटी स्थित वेलहल्ला कैफे में छापेमारी की, तब यहां स्टोर रूम में युवकों के साथ दो युवतियां हुक्का पीते पकड़ी गईं। पुलिस ने कैफे के मैनेजर मनीष चेतानी के साथ ही युवक-युवतियों को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान युवक और युवतियों को उनके पेरेंट्स को बुलाकर समझाइश दी गई और उन्हें छोड़ दिया गया। कैफे के मैनेजर के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों युवती शहर में रहकर पीएससी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *