Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

19 टन लोहे की ब्लेड से भरी खड़ी ट्रक की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

रायपुर। खमतराई थाना इलाके में माल से भरी खड़ी ट्रक चोरी की घटना सामने आई है। एम्पाल रोड सर्विस नामक फर्म सिलतरा से ट्रक में 19 टन लोहे की ब्लेड अभिलाषा कंपनी रावाभाटा के लिए लाया गया था। माल आने के बाद कंपनी ने माल अंदर नही लिया। जिसके बाद ट्रक ड्राइवर अशोक उपाध्याय ट्रक खड़ा कर अपने घर चला गया। घर से कुछ देर बाद जब ड्राइवर ने आकर देखा तो माल से भरा ट्रक गायब था। ट्रक नहीं मिलने से घबराए ड्राइवर ने तत्काल मालिक और पुलिस को सूचना दी। खमतराई पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। पूरे मामले की जांच में सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया। आस-पास के मुखबिर तंत्रों को सक्रिय किया गया था। जिसके बाद ट्रक चोरी करने वाले 3 शातिर आरोपियों को बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor