The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCMadhya Pradesh

वन विभाग ने सील गोदाम खोला, वनोपज को तौल के बाद सौंपा

Spread the love

मध्यप्रदेश के देवास जिले के बागली सतवास क्षेत्र में वन विभाग ने 15 दिन पहले सील किए गए गोदाम को आज पंचों और पत्रकारों की मौजूदगी में खुलवाकर कार्रवाई की। इस दौरान गोदाम में रखे महुआ फूल और अचार गुठली की तौल की गई और उन्हें सुपुर्दगी में दे दिया गया, जबकि प्रतिबंधित धावड़ा गोंद के मामले में विभागीय जांच अभी भी जारी है। दरअसल 12 मई को वन विभाग ने सर्च वारंट के आधार पर व्यापारी रामभरोष राठौर के घर और गोदाम पर कार्रवाई की थी, जिसमें करीब 8 क्विंटल धावड़ा गोंद, बड़ी मात्रा में महुआ फूल और अचार गुठली बरामद हुई थी। उस समय आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं होने पर गोदाम को सील कर दिया गया था। बाद में व्यापारी द्वारा दस्तावेज जमा किए जाने और इंदौर वन विभाग से मिली जानकारी के आधार पर आज सील गोदाम खोला गया और पूरी प्रक्रिया के तहत वन उपज की तौल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *