The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCMadhya Pradesh

अगरबत्ती से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने बचाई बड़ी तबाही

Spread the love

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर कस्बे में पूजा के बाद छत पर लगाई गई जलती अगरबत्ती से घर में भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना संजीव मार्ग स्थित टीवी टावर के पास की है, जहां पूजा-अर्चना के बाद जलती अगरबत्ती को छोड़ दिया गया था। तेज हवा चलने के कारण अगरबत्ती की चिंगारी पास रखे कागज के गत्तों तक पहुंच गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, वरना यह आग आसपास के रिहायशी मकानों तक पहुंचकर बड़ा हादसा कर सकती थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *