Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश के सभी शिक्षकों का 14 दिसंबर को विधानसभा घेराव एवं रैली कार्यक्रम

Spread the love
“संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम । सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति दूर करने व प्रथम सेवा से गणना करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर प्रदेश के सबसे विश्वसनीय संगठन छत्तीसगढ़ संयुक्त शिक्षक संघ प्रदेश व्यापी आंदोलन की राह पर है। संघ के प्रांताध्यक्ष केदार जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सरकार बनते ही सहायक शिक्षकों के वेतन विसंगति को दूर करने का वादा किया था परंतु 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी वेतन विसंगति दूर नही हुआ । इसलिए प्रदेश के सभी शिक्षक 14 दिसम्बर को रैली एवं विधान सभा घेराव को विवश होकर आन्दोलन की राह पर जाएंगे। संगठन के प्रांतीय मीडीया प्रभारी अमित दुबे ने बयान जारी करते हुए कहा कि पदोन्नति के पूर्व वेतन विसंगति दूर किया जाए साथ ही प्रथम सेवा अवधि से गणना करते हुए क्रमोन्नत वेतनमान दिया जाए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor