Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महारानी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्सों ने हड़ताल कर दिया,अस्पताल वार्डों तथा इमरजेंसी में तमाम सेवाएं ठप

Spread the love

जगदलपुर। महारानी अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्सों ने डीएमएफटी मद भुगतान पर रखे 600 स्टाफ़ नर्सों को काम से निकालने का विरोध करते हुए काम बंद कर दिया। इन स्टाफ नर्सों ने लंबे समय से नौकरी से न निकालने की मांग की थी जो सुनी नहीं गई। अस्पताल में कार्यरत 148 स्टाफ ने आज हड़ताल कर दिया। जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। नर्सिंग स्टाफ ने जमकर रोष प्रदर्शन किया उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न हुई वह सड़कों पर उतरेंगी। अस्पताल में वार्डों में तथा इमरजेंसी में तमाम सेवाएं ठप रही। वार्डों में नर्सिंग छात्राओं के अलावा फार्मेसी और फिजियोथैरेपी के विद्यार्थियों को तैनात किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor