The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

प्रधान पाठक ने नाबालिक छात्रा से किया छेड़छाड़,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

गरियाबंद। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में प्रधान पाठक पर एक नाबालिक छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार नजदीकी गांव में पदस्थ एक प्रधानपाठक पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप है। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ एसपी जेआर ठाकुर के समक्ष आपबीती बताई उसके बाद सिटी कोतवाली में प्रकरण दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। कोतवाली प्रभारी सत्येन्द्र श्याम ने जानकारी देते हुए बताया कि 55 वर्षीय आरोपी प्रधान पाठक निरंजन बेहराबुडा का रहने वाला है। 5वीं की छात्रा ने उन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल दाखिल किया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *