The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन बाइक सवार को मारी टक्कर तीन की मौत,वाहन चालक फरार

Spread the love

जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में पड़ने वाले बिलासपुर-शिवारीनारायण मुख्य मार्ग पर राहैद के पास में एक सीमेंट मिक्सर ले जाने वाले कैप्सूल वाहन के चालक ने बेपरवाही भरी स्पीड से वाहन चलाकर बाइक सवार तीन ग्रामीणों को कुचल दिया। तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर तीनों ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई है। तीनों मृतक रिंगनी गाँव निवासी और एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हादसे को अंजाम देकर केप्सूल वाहन का चालक तत्काल मौक़े से फ़रार हो गया। इस मार्ग पर आए दिन तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में लोगों के आने से परेशान ग्रामीणों ने हादसे के बाद मृतकों के परिजनों के साथ मिलकर चक्का जाम कर दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor