The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रेम प्रसंग : दो युवकों से विवाद के बाद प्रेमी ने तालाब में लगाई छलांग, लापता

Spread the love

रायपुर/बलौदाबाजार । बलौदाबाजार जिले में प्रेम प्रसंग के मामले में मारपीट के दौरान प्रेमी ने जान बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। पूरा मामला बिलाईगढ़ का है। आश्चर्य की बात यह है कि युवक अभी तक लापता है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक को ढूंढ़ने में नाकाम रही है। दरअसल रविवार की रात बिलाईगढ़ के रहने वाले दो युवकों का उमेश साहू के साथ विवाद हुआ था। परिवार युवती से अफेयर होने के शक में दोनों ने उमेश को दशहरा मैदान के पीछे स्थित तालाब के पास ले गए और वहां उसके साथ मारपीट की।
इस दौरान युवक ने बचने के लिए तलाब में छलांग लगा दी। जिसकी सूचना मिलने के बाद घर वालों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। जिसके बाद युवक की तलाश की गई। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी ना ही युवक का पता लग पाया है और ना ही उसका शव बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने दोनों संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *