The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सीएम भूपेश बघेल ने किया लोक निर्माण विभाग के 26 कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकर्पण

Spread the love

कांकेर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रविवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से कांकेर जिले के लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 168 करोड़ 58 लाख रूपये की लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया, जिसमें 166 करोड़ 12 लाख 50 हजार रूपये के 23 कार्यों का भूमिपूजन तथा 02 करोड़ 45 लाख 50 हजार रूपये के 03 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इन कार्यों में 09 पुल निर्माण, 09 सड़क निर्माण तथा 05 भवनों के निर्माण कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कांकेर जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित 03 भवनों का लोकार्पण भी किया तथा विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन के लिए अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम के अवसर पर विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, संसदीय सचिव एवं विधायक कांकेर शिशुपाल शोरी,विधायक अंतागढ़ अनूप नाग, जिला पंचायत के अध्यक्ष हेमन्त ध्रुव, नगर पालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष सरोज जितेन्द्र ठाकुर, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य नितिन पोटाई, छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के सदस्य नरेश ठाकुर, छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के सदस्य नरेन्द्र यादव, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष हेमनारायण गजबल्ला और जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुभद्रा सलाम, बस्तर संभाग के कमिश्नर जी.आर. चुरेन्द्र, कलेक्टर कांकेर चन्दन कुमार उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा कांकेर जिले में लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित किये जाने वाले पीढ़ापाल से धंनसुली मार्ग 03 किलोमीटर, कांकेर-भानुप्रतापपुर-संबलपुर मार्ग पर किलोमीटर 16/10 से 20/6 तक मजबूतीकरण 04 नग पुलिया सहित, कुष्टीकुर से आलबेड़ा मार्ग पर 05 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, अभनपुर-मांलगाव मार्ग के किलोमीटर 1/16 पर महानदी पर पुल निर्माण, कोदाभाट-झुनियापारा-मोहपुर मार्ग के किलोमीटर 2/10 हटकुल नदी पर पुल निर्माण, करियापहर-भजनाहालारी मार्ग के किलोमीटर 3/8 पर झुरानाला में पुल निर्माण, शासकीय महाविद्यालय नरहरपुर का भवन निर्माण, ग्राम पंचायत बेंवरती में 200 सीटर आवासीय विद्यालय भवन निर्माण, ग्राम साल्हेटोला ग्राम पंचायत सारवंडी में 200 सीटर आवासीय विद्यालय भवन निर्माण, दमकसा से पेटेचुआ मार्ग 08 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, कोटेला से हटकाचारामा मार्ग 03 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, कांकेर-भानुप्रतापपुर-संबलपुर मार्ग के किलोमीटर 29 से 55 में 15 किलोमीटर उन्नयन कार्य, भानुप्रतापपुर-दुर्गूकांदल-पखांजूर-बांदे मार्ग के 11 किलोमीटर से 19 में 09 किलोमीटर में मजबूतीकरण, दुर्गूकोंदल में 200 सीटर आवासीय विद्यालय भवन निर्माण, कलगांव पहुंच मार्ग 02 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, हरनगढ़ बाजार पारा से मरकाम पारा मार्ग 04 किलोमीटर पुल-पुलिया सहित, छोटेबेठिया में 200 सीटर आवासीय विद्यालय भवन निर्माण, कोयलीबेड़ा-दुता मार्ग के किलोमीटर 1/4 पर मेढ़की नदी पर पुल निर्माण, सिकसोड़-चारागांव मार्ग के किलोमीटर 7/4 पर चारगांव नदी पर पुल निर्माण, कर्रेगांव-मंडागांव-भैसासुर मार्ग के किलोमीटर 3/4 पर मंडागांव नदी पर पुल निर्माण, पी.व्ही.-112 देवीपुर से देवदा मार्ग के देवदा नाला में पुल निर्माण, पी.व्ही.-44 से पी.व्ही.-45 के किलोमीटर 1/6 अंजाड़ी नाला में पुल निर्माण, सोनपुर-नारायणपुर-मरोड़ा मार्ग के किलोमीटर 78 में कोटरी नदी पर पुल निर्माण का भूमिपूजन वर्चुअल माध्यम से किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा कांकेर के लोक अभियोजन कार्यालय भवन, चारामा विकासखण्ड के ग्राम आंवरी में निर्मित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन तथा अंतागढ़ विकासखण्ड के ग्राम आमाबेड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का लोकार्पण भी किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य नरोत्तम पडोटी एवं नवली मीना मण्डावी, भानुप्रतापपुर जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सूनाराम तेता सहित वरिष्ट नागरिक सुनील गोस्वामी, दिलीप खटवानी, गफ्फार मेमन, चाकेश्वर गढ़पाले, सोमेश सोनी, राजकुमार चोपड़ा, मनोज जैन, लोक निर्माण विभाग कांकेर के अधीक्षक अभियंता पी.के. अग्रवाल, कार्यपालन अभियंता एस.एल. मरकाम, भानुप्रतापपुर के कार्यपालन अभियंता महेन्द्र कश्यप सहित गणमान्य नागरिक, अधिकारी-कर्मचारी तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित थे।
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *